आइये आपका स्वागत है

Wednesday 13 February 2013

ये रिश्तों की अनमोल दुनिया .....


ये रिश्तों की दुनिया है बड़ी ही निराली
प्यार और विश्वास से खिलती है ये क्यारी
त्याग और समर्पण मांगे ये दुनिया हमारी
खुशियों में लगती है ये दुनिया जन्नत हमारी
गम के सायों में हौसला देती है ये दुनिया हमारी
ये रिश्तों की दुनिया है बड़ी ही निराली
अपनों के संग सजती है ये दुनिया हमारी
प्यार से महकती है ये दुनिया हमारी
विश्वास से मजबूत होती ये दुनिया हमारी
वैर - भावना नहीं है इसके लिए हितकारी
द्वेष भाव से जल जाती है ये दुनिया हमारी
बहुत याद आती है ये रिश्तो की दुनिया निराली
सुख हो जाये यहाँ दुगना और गम हो जाये कम
ऐसी है हमारी रिश्तों की ये दुनिया निराली

अपनों के संग महकती है ये रिश्तों की दुनिया निराली
हर पल बढती है ये दुनिया निराली
रिश्तों की होती है ये अनमोल कहानी
अपनों का अपनापन है इसकी निशानी
कांच से भी नाजुक होती है ये रिश्तो की दुनिया
जरा सी भूल से बिखर जाती है ये रिश्तों की दुनिया
हमारी ज़िन्दगी में बहुत अहमियत रखती है रिश्तों की दुनिया

2 comments:

  1. वाह परवीन जी बेहतरीन बेहद लाजवाब पंक्तियाँ

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद श्रीमान जी ...

    ReplyDelete

पधारने के लिए धन्यवाद